उत्तराखंडदेहरादून

सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री, राजपुर रोड फुटपाथ मामले में जताई नाराजगी

Listen to this article

देहरादून। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौके पर पहुंचे। कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को समन्वय के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।

देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में यूपीसीएल ने इसे खोदकर अंडरग्राउंड लाइन बिछा दी, लेकिन मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया। इससे फुटपाथ की टाइल्स बैठ गईं और लोगों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

वीडियो कॉल के जरिए दिखाई स्थिति

मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता विवेक मदान को साथ लेकर मोबाइल से अधिकारियों को वीडियो कॉल के माध्यम से फुटपाथ की स्थिति दिखाई। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी बताया कि अंडरग्राउंड होने के बावजूद कई स्थानों पर बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है, जिससे आमजन को खतरा हो सकता है। अधिकारियों को प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।

प्रदेश भर में चलाया जाएगा अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आगामी दौरों में इसी तरह नियमित निरीक्षण करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि यदि प्रदेश में कहीं और भी इस प्रकार की शिकायतें हैं तो उन्हें दूर करने के लिए अभियान चलाया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!