उत्तराखंडगढ़वाल

चोपता के पास सेना का वाहन अनियंत्रित, खाई में गिरने से दो घायल

Listen to this article

चमोली: गोपेश्वर-चोपता हाईवे पर दिलो बैंड के पास सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार दो जवान घायल हो गए।

घायलों को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक जवान को सेना के हेलीकॉप्टर से एमएच देहरादून रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार गोपेश्वर-चोपता ऊखीमठ हाईवे पर भारतीय सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। घायलों को प्रदीप रमोला, राहुल और अजय पंवार ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रदीप रमोला ने बताया कि उनका चोपता के पास रिजॉर्ट है और वह सामान लेने गोपेश्वर आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि हाईवे पर बैरियर और पुश्ता टूटा देख उन्हें दुर्घटना की आशंका हुई। वाहन से उतरकर आसपास देखने पर खाई में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त मिला और पास ही दो जवान घायल अवस्था में पड़े थे।

नेटवर्क न होने के कारण पुलिस या अन्य लोगों से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद तीनों लोग खुद खाई में उतरे और दोनों घायल जवानों को बाहर निकालकर सड़क तक लाए तथा अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!