उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

2027 चुनाव में सीएम धामी होंगे भाजपा का चेहरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सराहना

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आगामी चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। उन्होंने सीएम धामी के नेतृत्व और कार्यशैली की जमकर सराहना की।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में गुड गवर्नेंस, पारदर्शी प्रशासन और सुदूर क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से आम जनता के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

विकास और सुशासन पर जोर

नितिन नवीन ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश की विकास गति तेज हुई है और सरकार ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है और गांव-गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा है।

भाजपा अध्यक्ष एक प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल से बातचीत कर रहे थे, जहां उन्होंने उत्तराखंड की प्रगति पर यह टिप्पणी की।

2027 चुनाव पर बड़ा बयान

एक सवाल के जवाब में भाजपा अध्यक्ष ने साफ कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही चुनाव मैदान में उतरेगी।

शीर्ष नेतृत्व भी कर चुका है सराहना

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सीएम धामी के कार्यों की सराहना कर चुके हैं। हाल ही में देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके नेतृत्व की प्रशंसा की थी।

वहीं हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें “धुरंधर” की उपाधि दी थी, जबकि हरिद्वार दौरे के दौरान अमित शाह ने भी राज्य सरकार की नीतियों और कार्यों की सराहना की थी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!