उत्तराखंड

गणेश गोदियाल-हरक सिंह की आवाज निकाल ठगने वाला गौरव गिरफ्तार, 4 राज्यों में की वारदात

Listen to this article

नेताओं की फर्जी आवाज निकालकर जीतता था भरोसा; टिकट दिलाने और संगठन में पद का लालच देकर कई राज्यों में की करोड़ों की लूट।

देहरादून: उत्तराखंड में ठगी का एक ‘अजीबोगरीब’ मामला सामने आया है, जहाँ एक शातिर ठग ने खुद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी बताकर न सिर्फ महिला नेत्रियों को झांसे में लिया, बल्कि उनसे लाखों रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस की जांच में पता चला है कि यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था और करोड़ों की ठगी कर चुका है

नेताओं की आवाज का सहारा: पीड़िता भावना पांडे का भरोसा जीतने के लिए ठग फोन पर वरिष्ठ नेताओं की फर्जी आवाज सुनाता था उसने गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत जैसे बड़े नेताओं के नाम का इस्तेमाल किया।

बड़े-बड़े वादे: ठग ने गणेश गोदियाल को पद से हटवाने और प्रीतम सिंह या यशपाल आर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनवाने जैसे झूठे दावे किए साथ ही विधानसभा चुनाव में टिकट और संगठन में ऊंचे पद का लालच भी दिया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी:

तहरीर और मुकदमा: 3 मई को भावना पांडे ने राजपुर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद धारा 318(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।

असली पहचान: गिरफ्तार आरोपी का असली नाम गौरव कुमार (42 वर्ष) है, जो अमृतसर, पंजाब का रहने वाला है।

अंतरराज्यीय अपराधी है गौरव:

पूछताछ में सामने आया कि गौरव और उसके साथियों (छज्जू, रजत मदान और मनिंदर सिंह) ने कई राज्यों में वारदातों को अंजाम दिया है

बरामदगी:

पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और एक डोंगल बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

ट्रू कॉलर और नेता डॉट कॉम से जुटाई जानकारी

पुलिस पूछताछ में आरोपी गौरव ने बताया कि उसने ट्रू कॉलर और नेता डॉट कॉम जैसी साइटों का इस्तेमाल कर नेताओं की जानकारी जुटाई और उन्हें टिकट और पद दिलाने का झांसा दिया। बता दें कि माई नेता डॉट कॉम वेबसाइट में चुनाव लड़ने वाले नेताओं के एफीडेबिट आदि जानकारियां होती हैं।

कई राज्यों में नेताओं से की ठगी

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने 2017 में जयपुर में एक नेता को विधायक का टिकट दिलाने का झांसा देकर 1.90 करोड़ रुपये ठगे थे। 2017 में ही राजस्थान में एक नेता से टिकट दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे। वर्ष 2025 में पटना में तीन लाख रुपये लिए। 2021 में पंजाब के लुधियाना और संगरूर जिले में कई लोगों से अलग-अलग धनराशि ठग ली।

आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरोह में छज्जू, रजत मदान और मनिंदर सिंह कालू समेत चार अन्य सदस्य भी शामिल हैं जो ठगी की रकम आपस में बांट लेते थे। टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। SSP देहरादून

हरियाणा नंबर की टैक्सी से दून आए ठग, घंटाघर में बदली कार

राहुल गांधी का निजी सचिव बनकर कई नेताओं को झांसे में लेने वाला ठग गौरव कुमार हरियाणा नंबर की कार से देहरादून पहुंचा था। इसके साथ गिरोह के अन्य सदस्य भी थे। देहरादून में 13 अप्रैल की रात करीब नौ बजे इन्होंने टैक्सी बदली। उत्तराखंड के नेताओं पर रौब झाड़ने और जांच एजेंसियों को धोखा देने के लिए यहां की लोकल नंबर की टैक्सी ली।

पुलिस की अपील 

राजनीतिक पदों, टिकटों या सिफारिशों के नाम पर पैसे मांगने वाले किसी भी व्यक्ति पर भरोसा न करें। ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!