उत्तराखंड

रुड़की में दिनदहाड़े फायरिंग: हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 2 बदमाश तमंचे-बाइक समेत गिरफ्तार

Listen to this article

रुड़की में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले बदमाश दबोचे, हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन — हथियार और बाइक बरामद!”

 

रुड़की l हरिद्वार जनपद में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों पर पुलिस ने एक बार फिर सख्त प्रहार किया है। भरे बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा। इस पूरे मामले का खुलासा एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।

 

प्रेस वार्ता में बताया गया कि दिनांक 3 मई 2026 को वादी गुल शेर पुत्र जमीर, निवासी ग्राम बिजौली, द्वारा कोतवाली रुड़की में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, चार अज्ञात व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा संख्या 174/2026 पंजीकृत किया गया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से 4 मई 2026 को कलियर रोड स्थित पटरी गुमटी के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

 

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम आसिफ पुत्र आजाद, निवासी कस्बा बढ़ला, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) तथा दानिश उर्फ साजिद पुत्र रियाजुल, निवासी पाली गुर्जर, थाना तैलीवाला, रुड़की बताए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

इस सफल कार्रवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी, उप निरीक्षक सुभाष झखमोला, हेड कांस्टेबल वीरेश खत्री, नूर अहमद, कमल, जितेंद्र और शूरवीर सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हरिद्वार पुलिस की इस तेज और सटीक कार्रवाई से स्पष्ट है कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!