Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

रुद्रपुर: “पुष्पा” बनने निकले थे, पुलिस ने बना दिया “चिल्लर गैंग”

Listen to this article

रुद्रपुर में मामूली चाउमीन विवाद के बाद खुद को “पुष्पा” समझने वाले कुछ युवकों की सारी हेकड़ी उस वक्त निकल गई, जब ऊधमसिंहनगर पुलिस ने उन्हें दबोचकर सरेआम उनकी “गैंगस्टर वाली रील” का एंड कर दिया।

 

जानकारी के मुताबिक, रमपुरा क्षेत्र में चाउमीन खाने के दौरान मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि कुछ युवकों ने फिल्मी अंदाज़ में फायरिंग कर दी। इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले इन युवकों को शायद लगा था कि यह कोई फिल्मी सेट है, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में पूरा “सीन” बदल दिया।

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और फिर उसी इलाके में ले जाकर खड़ा किया, जहां कल तक ये युवक हवा में उड़ रहे थे। जो हाथ कल ट्रिगर पर फड़फड़ा रहे थे, वही आज थाने में माफी मांगते नजर आए।

पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में यह संदेश साफ हो गया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों की “हीरोपंती” ज्यादा देर नहीं चलने वाली।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि फायरिंग, गुंडागर्दी और कानून हाथ में लेने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

पुलिस का साफ कहना है —
“चाउमीन खानी है तो शांति से खाओ, वरना सरकारी मेहमान बनने का मेन्यू हमेशा तैयार है।”

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!