
देहरादून
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित ATS हेवनली फूटहिल्स कॉलोनी विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। बिल्डर पुनीत अग्रवाल की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर सीनियर साइंटिस्ट बताए जा रहे परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ संगीन धाराओं 333 ,115(2),351(2),352,74 में एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर में अनिरुद्ध शर्मा, ईश्वर प्रसाद शर्मा, श्रीमती हेमाशिखा और श्रीमती सरोज को नामजद किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 13 अप्रैल 2026 को कॉलोनी परिसर में पौधों को हटाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और महिला के साथ अभद्रता जैसी घटनाएं हुईं।
बिल्डर पुनीत अग्रवाल। का आरोप है कि आरोपियों ने जबरन कब्जे की बात कहते हुए विवाद किया और विरोध करने पर हमला कर दिया। एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि स्तुति अग्रवाल के पति का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई तथा बीच-बचाव के बाद स्थिति को काबू किया गया।

मामले में महिला के साथ अभद्रता और शीलभंग के प्रयास जैसे गंभीर आरोप भी शामिल किए गए हैं। स्तुति अग्रवाल। ने पहले रायपुर थाने और बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दस्तावेजों के अनुसार जांच अधिकारी के रूप में उपनिरीक्षक नीमा को नामित किया गया है। ATS कॉलोनी से जुड़ा यह विवाद पहले भी चर्चाओं में रहा है और अब एफआईआर दर्ज होने के बाद कॉलोनी में सनसनी सी फैल गई है।।

बताया जा रहा है कि कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि आदेश प्राप्त होने की तिथि से 7 दिन के भीतर प्राथमिकी से संबंधित समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके बाद रायपुर थाने में मामला दर्ज हुआ।
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी की आशंका के चलते पूरा परिवार फिलहाल घर नहीं है और घर पर ताला लगा हुआ है वहीं दूसरी ओर, अनिरुद्ध शर्मा द्वारा बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर लगाए गए आरोपों की जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई थी कि पुनीत अग्रवाल ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए अपने परिवार की सुरक्षा और न्याय की मांग की।
पुनीत अग्रवाल का आरोप है कि अनिरुद्ध शर्मा का परिवार जबरन उनके घर में घुसा और गुंडई करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला करने पहुंचा था। शिकायत में मारपीट, धमकी, अभद्रता और परिवार को डराने-धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, बिल्डर पुनीत अग्रवाल की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि पुनीत अग्रवाल का कॉलोनीवासी किसी न किसी दिन मर्डर भी कर सकते हैं। बिल्डर पुनीत अग्रवाल की पत्नी ने पुलिस से अपने पति की सुरक्षा की भी मांग की है।



