उत्तराखंड

देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में आग, बुजुर्ग महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

Listen to this article

देहरादून: देहरादून–हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बीरावती नामक एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अस्पताल के एक एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। देखते ही देखते धुआं पूरे परिसर में फैल गया, जिससे आईसीयू और अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों तथा स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया।

घटना के समय आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। धुआं फैलते ही अस्पताल स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों की मदद से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

कर्मचारी भी झुलसे

आग और धुएं की चपेट में आने से कुछ कर्मचारी भी घायल हुए हैं। उन्हें भी उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एसएसपी ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही प्रमोद डोबाल (एसएसपी) मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। सभी मरीजों और घायलों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!