Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादूननई दिल्ली
Trending

खोया पर्स, सुरक्षित वापसी… टिहरी पुलिस की मुस्तैदी पर पर्यटक बोले- “दिल जीत लिया”

Listen to this article

टिहरी गढ़वाल

*_टिहरी पुलिस की ईमानदारी बनी मिसाल, गुजरात के पर्यटकों का खोया पर्स लौटाकर जीता दिल।_*

आज दिनांक 20.05.2026 को थाना छाम पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुजरात से आए कुछ यात्रियों द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी गई कि लगभग चार-पांच किलोमीटर पीछे सड़क किनारे चाय पीने के दौरान उनका पर्स कहीं गुम हो गया है। उक्त पर्स में नगदी, मोबाइल फोन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं सामान मौजूद था।

सूचना प्राप्त होते ही थाना छाम पुलिस टीम द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल यात्रियों के बताए गए स्थान की ओर रवाना होकर आसपास के क्षेत्र में गहन खोजबीन की गई। पुलिस की तत्परता एवं सक्रिय प्रयासों के यात्रियों का खोया हुआ पर्स सकुशल बरामद कर संबंधित यात्रियों को वापस सौंप दिया गया।

अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्रियों द्वारा टिहरी पुलिस की कार्यशैली, ईमानदारी एवं त्वरित कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

टिहरी पुलिस लगातार जनसेवा, सुरक्षा एवं सहायता के अपने संकल्प को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए आमजन एवं पर्यटकों के बीच विश्वास कायम करने का कार्य कर रही है।

 

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!