UKMSSB ने जारी की भर्ती विज्ञप्ति, नर्सिंग अधिकारियों के 196 पदों पर होगी नियुक्ति

देहरादून: उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 196 नर्सिंग अधिकारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 12 जून से शुरू होगी और अभ्यर्थी 2 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए डिप्लोमा तथा डिग्रीधारक पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।
अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।
वर्गवार पदों का विवरण
कुल 196 पदों में से:
अनुसूचित जाति (SC) – 21 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) – 4 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 11 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 7 पद
सामान्य वर्ग – 153 पद
श्रेणीवार आरक्षण
डिप्लोमा धारक महिला – 126 पद
डिग्री धारक महिला – 31 पद
डिप्लोमा धारक पुरुष – 31 पद
डिग्री धारक पुरुष – 8 पद
आयु सीमा
भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2025 को:
न्यूनतम 21 वर्ष
अधिकतम 42 वर्ष
होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य एवं ओबीसी वर्ग – ₹300
ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग – ₹150
चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने योग्य अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी और पात्रता शर्तें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।



