Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

यमकेश्वर में बिना अनुमति पहाड़ पर चला जेसीबी का पंजा, सड़क कटान से ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध सड़क निर्माण से खतरे में पेयजल लाइन और स्कूल, SDM से जांच की गुहार

Listen to this article

यमकेश्वर

ग्राम सभा तल्ला बनास के कांडाखाल क्षेत्र में बिना अनुमति सड़क निर्माण और कटान किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रधान संगठन न्याय पंचायत किमसार ने उपजिलाधिकारी (SDM) यमकेश्वर को ज्ञापन भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Screenshot

ज्ञापन के अनुसार, कांडाखाल क्षेत्र में कोडिया -किमसार मोटर मार्ग से लगभग 200 मीटर लंबी सड़क एक निजी भूमि तक पहुंच बनाने के लिए काटी गई है। आरोप है कि सड़क का कटान राजस्व भूमि पर बिना अनुमति किया गया, जिससे मोटर मार्ग के एक हिस्से में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर फैले मलबे के कारण बाइक और स्कूटर सवारों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही आगामी बरसात में यह मलबा और सड़क का हिस्सा टूटकर मुख्य कोडिया-किमसार मोटर मार्ग को बाधित कर सकता है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि जिस स्थान पर कटान किया गया है, वहां गांव की पेयजल लाइन गुजरती है तथा उसके ऊपर विद्यालय भी स्थित है। ऐसे में अनियंत्रित कटान से पेयजल व्यवस्था और विद्यालय परिसर को भी खतरा पैदा हो सकता है।

प्रधान संगठन न्याय पंचायत किमसार ने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कराने, अवैध कटान पर रोक लगाने तथा सड़क पर पड़े मलबे को हटाकर जनहित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!