उत्तराखंड

नैनी झील से लगातार दूसरे दिन मिला शव, मौत से शहर में मची सनसनी

Listen to this article

नैनीताल: नैनीताल की नैनी झील से लगातार दूसरे दिन शव मिलने की घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। शनिवार सुबह झील में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर मल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान ऑल सेंट्स कॉलेज कंपाउंड निवासी महेंद्र चौहान के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

स्थानीय लोगों ने झील में उतराता देखा शव

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने नैनी झील में एक शव उतराता देखा, जिसके बाद तत्काल मल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को झील से बाहर निकाला और पहचान के लिए रखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान महेंद्र चौहान के रूप में की।

 

रात को घर से निकले थे महेंद्र चौहान

 

मृतक के बेटे ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे उनके पिता शौचालय जाने की बात कहकर घर से बाहर निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पूरी रात उनका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह नैनी झील से शव मिलने की सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा

 

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

 

लगातार दूसरे दिन झील से मिला शव

 

गौरतलब है कि नैनी झील से लगातार दूसरे दिन शव बरामद हुआ है। इससे एक दिन पहले स्थानीय निवासी मनीष शाह का शव भी झील से मिला था। लगातार दो दिनों में झील से दो शव मिलने की घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!