उत्तराखंड

ऊधमसिंह नगर में महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

Listen to this article

महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

Udham Singh Nagar: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

ऊधमसिंह नगर जिले में महिला अपराध से जुड़े तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। सितारगंज में किशोरी को बहलाकर ले जाने और शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं रुद्रपुर में छात्रा को होटल ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊधमसिंह नगर में महिला अपराध के मामलों में पुलिस की कार्रवाई

महिला अपराध के तीन मामलों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार।

सितारगंज में किशोरी को बहलाकर ले जाने और शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तारी, रुद्रपुर में छात्रा को होटल ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप।

उधम सिंह नगर, 21 नवंबर 2026: ऊधमसिंह नगर जिले में महिलाओं और किशोरियों से जुड़े अपराध के तीन मामले सामने आए हैं। सितारगंज में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इधर, रुद्रपुर में कोचिंग जाने वाली 16 वर्षीय छात्रा को नोट देने के बहाने होटल ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सितारगंज में पहला मामला 24 अक्टूबर का है। एक किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने पर उसके पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर फुलसुंगी, तीनपानी डैम क्षेत्र रुद्रपुर से रवि कश्यप उर्फ गोलू निवासी नहरपार, सितारगंज को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी की बरामदगी और मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गईं। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।

 

दूसरा मामला भी सितारगंज का है। एक युवती ने शाहजहांपुर निवासी सचिन द्विवेदी उर्फ सचिदानन्द पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, बेहोशी की हालत में अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। युवती ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत भी की थी। पुलिस ने आरोपी को बरेली स्थित रोहिलखंड अस्पताल से गिरफ्तार किया।

उधर, रुद्रपुर में तीसरा मामला सामने आया है। बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी रुद्रपुर में कोचिंग जाती है। आरोप है कि कोचिंग में पढ़ने वाले ट्रांजिट कैंप निवासी केशव ने गुरुवार को नोट देने के बहाने उसे रुद्रपुर बुलाया और बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!