Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

एसएसपी की रणनीति सफल, 48 घंटे में फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गैंग बेनकाब

Listen to this article

देहरादून

 

रायपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित शराब के ठेके के बाहर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का देहरादून पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान हुए पुराने विवाद और वर्षों से चली आ रही रंजिश का नतीजा थी।

एसएसपी देहरादून की रणनीति और सख्त निर्देशों के बाद घटना के अनावरण के लिए रायपुर थाना, नेहरू कॉलोनी थाना और एसओजी की संयुक्त टीमों को लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को बंजारावाला, राजेंद्र विहार निवासी दिवाकर खंडूड़ी ने थाना रायपुर में तहरीर देकर बताया कि 3 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह अपने दोस्त नवीन राणा और रोहन कुमार के साथ रिंग रोड स्थित शराब के ठेके के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तीन-चार युवक अचानक दौड़ते हुए आए और पिस्टल से दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में नवीन राणा के कंधे पर गोली लगी, जबकि वहां से गुजर रहे कमेंद्र शर्मा के पैर में गोली लग गई। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना रायपुर में मुकदमा संख्या 262/26 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी देहरादून ने तत्काल पांच अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

गठित टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। साथ ही घायल पक्ष, प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। जांच के दौरान घायल कमेंद्र शर्मा से पूछताछ में बिजनौर निवासी अक्षय प्रधान और उसके साथियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीमों को उत्तर प्रदेश सहित अन्य संभावित स्थानों पर रवाना किया गया।

लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 5 जुलाई को थानो रोड स्थित सोढा सरोली क्षेत्र से घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अरुण कुमार उर्फ छोटू पुत्र दयाराम, निवासी आदर्श कॉलोनी, रिंग रोड, रायपुर, देहरादून (मूल निवासी बहुपुरा महलकी, थाना कोतवाली, बिजनौर, उत्तर प्रदेश), उम्र 27 वर्ष।
  2. सन्नी कुमार पुत्र गोविंद सिंह, निवासी किद्दूवाला, थाना रायपुर, देहरादून (मूल निवासी ग्राम रतूपुरा, जनपद बिजनौर), उम्र 24 वर्ष।
  3. आदर्श सिंह पुत्र जयपाल सिंह, निवासी हाल शिमला बायपास रोड, देहरादून (मूल निवासी ग्राम मोजमपुर, पोस्ट बरमपुर, थाना कीरतपुर, जनपद बिजनौर), उम्र 19 वर्ष।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान का बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान घायल कमेंद्र शर्मा और उसके साथियों से विवाद हो गया था। तभी से दोनों पक्षों के बीच गहरी रंजिश चल रही थी।

आरोपियों ने बताया कि कमेंद्र शर्मा के दोस्त अक्षय, जो गुरुग्राम में रहता है, को लगातार फोन कर गाली-गलौज और धमकियां दी जा रही थीं। इसकी जानकारी मिलने पर कमेंद्र शर्मा अपने साथियों के साथ देहरादून की 6 नंबर पुलिया के पास पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात अक्षय प्रधान और उसके साथियों से हुई। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और इसी दौरान फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक गोली कमेंद्र शर्मा के पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली वहां मौजूद नवीन राणा के कंधे में जा लगी।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान और उसके अन्य साथी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इन पुलिस अधिकारियों ने किया मामले का खुलासा

थाना रायपुर टीम

  • उ.नि. संजीत कुमार, थानाध्यक्ष रायपुर
  • व.उ.नि. नवीन जोशी
  • उ.नि. संजय रावत, चौकी प्रभारी मयूर विहार
  • उ.नि. दीपक पंवार, चौकी प्रभारी मालदेवता
  • कांस्टेबल प्रेम
  • कांस्टेबल दीपप्रकाश
  • कांस्टेबल नितिन कंडारी
  • कांस्टेबल कमलेश

थाना नेहरू कॉलोनी टीम

  • उ.नि. मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष
  • उ.नि. संदीप कुमार
  • उ.नि. धनीराम पुरोहित

एसओजी टीम

  • उ.नि. विनोद राणा
  • हेड कांस्टेबल किरण कुमार
  • कांस्टेबल विपिन
  • कांस्टेबल नवनीत

देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले में विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!