उत्तराखंड

एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार

Listen to this article

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक बुधवार को गढ़वाल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में देहरादून और मसूरी क्षेत्र के सुनियोजित विकास से जुड़े करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को नियमानुसार मंजूरी दी गई। इनमें लैण्ड पूलिंग योजना, पर्यटन अवसंरचना, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

बैठक की शुरुआत एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा अध्यक्ष और बोर्ड सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद 113वीं बोर्ड बैठक की अनुपालन आख्या को अनुमोदित किया गया और 114वीं बैठक की कार्यवाही शुरू हुई।

 

लैण्ड पूलिंग योजना को मिलेगी गति

 

बैठक में विकासनगर क्षेत्र के कल्याणपुर, परगना पछवादून में एमडीडीए की लैण्ड पूलिंग योजना के तहत खरीदी गई भूमि के प्रथम चरण के लिए तैयार तलपट का भू-उपयोग निःशुल्क परिवर्तित करने के प्रस्ताव को भी नियमानुसार आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई। इससे भविष्य में योजनाबद्ध शहरी विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

 

पर्यटन और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

 

बोर्ड बैठक में पर्यटन और निवेश से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी सहमति बनी। होटल, पर्यटन इकाइयों, रिटेल आउटलेट, औद्योगिक भवन, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट भवन निर्माण से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बोर्ड ने सभी प्रस्तावों पर नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

नियोजित विकास पर विशेष जोर

 

बैठक में कहा गया कि तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। सभी प्रस्तावों की तकनीकी और नियामकीय समीक्षा के बाद मंजूरी दी गई है, ताकि विकास कार्य निर्धारित मानकों और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ सकें।

 

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बोर्ड बैठक में लिए गए फैसले क्षेत्र के संतुलित और नियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि लैण्ड पूलिंग समेत विभिन्न परियोजनाओं से निवेश और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

 

वहीं, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि बोर्ड से स्वीकृत सभी प्रस्तावों पर नियमानुसार और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक परियोजना की तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा।

 

बैठक में गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, संयुक्त सचिव वित्त विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी एफआर कृष्ण कुमार मिश्र, उप नगर आयुक्त तनवीर सिंह, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक एस.एम. श्रीवास्तव, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता सौरभ शर्मा, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!