उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 3 सितंबर तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Listen to this article

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग ने 29 अगस्त से 3 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अगस्त को रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज बारिश की आशंका है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

30 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा।

1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक 2 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि 3 सितंबर को भी प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दिन भारी बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है।

मौसम विभाग ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और टिहरी में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अत्यधिक बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!