उत्तराखंड

मां गंगा के शीतकालीन प्रवास की तैयारी, आज मुखबा के लिए रवाना होगी डोली

Listen to this article

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के तहत मंगलवार, 10 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12:05 बजे मंदिर के कपाट बंद होंगे। इसके बाद मां गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा के लिए रवाना होगी। शीतकाल के दौरान मां गंगा की पूजा-अर्चना मुखबा स्थित मंदिर में संपन्न होगी।

परंपरा के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व के दिन शीतकाल के लिए बंद किए जाते हैं। इसी क्रम में मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कपाट बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के साथ ही गंगोत्री धाम में इस वर्ष की यात्रा का समापन हो जाएगा और श्रद्धालु शीतकाल में मुखबा पहुंचकर मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

इस वर्ष 19 अप्रैल 2026 को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का शुभारंभ हुआ था। अब यात्रा के समापन की प्रक्रिया के तहत 11 नवंबर को भैया दूज के अवसर पर बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!