उत्तराखंड

हल्द्वानी में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला! उद्योगपति से 5 करोड़ नकद, 4 प्लॉट और कार हड़पी, महिला समेत 6 पर केस

Listen to this article

महिला समेत छह लोगों पर धमकी देकर करोड़ों की वसूली का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एसपी सिटी बोले—जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

हल्द्वानी। शहर के एक प्रतिष्ठित उद्योगपति ने महिला समेत छह लोगों पर हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के जरिए करोड़ों रुपये तथा संपत्ति हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित सुभाष चंद्र गुप्ता की शिकायत पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में करीब दो करोड़ रुपये बाजारू कीमत के चार प्लॉट, पांच करोड़ रुपये नकद व ऑनलाइन भुगतान के अलावा एक कार और स्कूटी लेने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2015 में ज्योति सिंह से उसकी जान-पहचान हुई थी। बाद में कथित तौर पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। नक्शे देखें

हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का आरोप: उद्योगपति से पांच करोड़ नकद, चार प्लॉट और वाहन हड़पने की शिकायत

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 से दोबारा धमकाकर रकम और संपत्ति की मांग की गई। पीड़ित ने ज्योति सिंह के साथ मोहम्मद मुश्ताक और चार अन्य लोगों के इस कथित वसूली प्रकरण में शामिल होने का आरोप लगाया है। साथ ही झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही है। एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने बताया कि सुभाष चंद्र गुप्ता की तहरीर पर ब्लैकमेलिंग और रंगदारी से संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। वादी ने अपनी शिकायत में महिला को पांच करोड़ रुपये नकद, करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति और एक कार देने की बात कही है। मामले की विवेचना की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!