उत्तराखंडक्राइमदेहरादून
Trending

एसएसपी की सतर्क रणनीति सफल: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में नेहरू कॉलोनी नकबजनी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 10 लाख की ज्वैलरी बरामद

SSP's strategic approach pays off: 'Operation Prahar' cracks Nehru Colony burglary case; accused arrested and jewelry worth ₹10 lakh recovered.

Listen to this article

36 घंटे में नकबजनी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार

देहरादून, 7 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून की सटीक रणनीति और त्वरित कार्रवाई के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नकबजनी की घटना का मात्र 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी तैय्यब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वैलरी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को केदारपुरम निवासी रेनू ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 जून को डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से आरोपी तैय्यब को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मजदूरी और मिस्त्री का कार्य करता है तथा कुछ दिन पहले भी नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में चोरी का प्रयास कर चुका था। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की गई ज्वैलरी लेकर शहर से बाहर फरार होने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी तैय्यब पुत्र शौकत अली, निवासी कोटला नवादा, नेहरू कॉलोनी, देहरादून (उम्र 27 वर्ष) थाना नेहरू कॉलोनी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है।

बरामद सामान

20 ग्राम का एक सोने का बिस्किट

एक सोने का पैंडल

एक सोने की पहाड़ी नथ

एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स

एक सोने की नाक की रिंग

एक सोने का मंगलसूत्र

चार जोड़ी चांदी की पायल

तीन चांदी के सिक्के

2100 रुपये नकद

पुलिस के अनुसार बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में व0उ0नि0 आशीष कुमार, उ0नि0 डालेंद्र चौधरी, हे0का0 वरुण तथा कांस्टेबल अर्जुन सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!