Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

कुर्सी संभाली और निकल पड़े वार्डों में, नए पीएमएस ने परखी अस्पताल की हकीकत

Listen to this article

देहरादून

कोरोनेशन अस्पताल के नए पीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। चार्ज संभालने के तुरंत बाद उन्होंने पूरे अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया और विभिन्न वार्डों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. यतेंद्र सिंह ने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उपचार, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से फीडबैक भी लिया, ताकि अस्पताल की व्यवस्थाओं में जहां भी कमी हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा सके।

अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और अस्पताल में स्वच्छता, अनुशासन तथा गुणवत्तापूर्ण उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

डॉ. यतेंद्र सिंह ने कहा कि मरीजों की संतुष्टि और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनकी पहली प्राथमिकता हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार निरीक्षण किए जाएंगे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!