
देहरादून
उत्तराखण्ड शासन के आदेश दिनांक 02-03-2026 द्वारा निरीक्षक (नागरिक पुलिस), (अभिसूचना) एवं दलनायक ( सशस्त्र पुलिस/प्रतिसार निरीक्षक इत्यादि) से उत्तराखण्ड पुलिस सेवा संवर्ग के ‘‘ पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान’’ के प्रोन्नति कोटा के रिक्त पदों पर पदोन्नति के आधार पर *पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित निरीक्षक(नागरिक पुलिस), (अभिसूचना) एवं दलनायक (सशस्त्र पुलिस/प्रतिसार निरीक्षक इत्यादि) को ‘‘पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान लेवल-10) के पदों पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति प्रदान* किये जाने के आदेश पारित किये गये है।

*पुलिस मुख्यालय द्वारा निरीक्षक (नागरिक पुलिस), (अभिसूचना) एवं दलनायक ( सशस्त्र पुलिस/प्रतिसार निरीक्षक इत्यादि) पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति के फलस्वरूप निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित जनपद/इकाई में नवीन तैनाती पर नियुक्त किया जाता है:-*
1- श्री चन्द्र मोहन, टिहरी गढवाल
2-श्रीमती भावना कैंथोला, अल्मोड़ा
3-श्री होशियार सिह, पीटीसी नरेन्द्रनगर
4-श्री देवेन्द्र सिह, चम्पावत
5-श्री चंचल शर्मा, उत्तरकाशी
6-श्रीमती अंजना नेगी, नैनीताल
7-श्री उमेश मलिक, पिथौरागढ
8-श्री संतोष कुमार बगडवाल, अभिसूचना मुख्यालय
9-श्री वेद प्रकाश, रूद्रप्रयाग
10-श्री संजय कुमार उप्रेती,एसडीआरएफ
*पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा सभी पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।*
*पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित पुलिस उपाधीक्षकों को जनहित/रिक्ति के सापेक्ष उनकी वर्तमान तैनाती से उनके नाम के सम्मुख अंकित नवीन तैनाती पर तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया जाता है:-*
1-अनुज , जीआरपी हरिद्वार
2- अनुज कुमार, देहरादून
3- रीना राठौर, आर्इआरबी-द्वितीय देहरादून।
4- विमल प्रसाद, चम्पावत
5- नितिन लोहानी, देहरादून



