RamayanaTeaser : ‘रामायण’ का भक्ति-भव्यता से भरा टीजर हुआ रिलीज, ‘भगवान राम’ के अवतार में दिखे रणबीर कपूर :- काफी इंतज़ार के बाद आखिरकार मेकर्स ने चर्चित ‘रामायण’ (Ramayana Movie) का टीजर हनुमान जयंती के खास मौके पर रिलीज कर दिया है। फ़िल्म की पहली झलक में दर्शकों को पहली बार भगवान राम देखने को मिले। राम का किरदार फिल्म में रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इसका टीजर मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया गया। दर्शक टीजर को देखकर इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।
‘रामायण’ का टीजर हुआ रिलीज
टीजर में रणबीर भगवान राम के रूप में दिखाई दिए। टीज़र शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “राम हमेशा से सबसे महान हैं, क्योंकि उन्होंने ऐसा जीवन जिया जिसमें उनके द्वारा लिए गए फ़ैसले हमेशा बड़े हित में होते थे।
इच्छा से ऊपर कर्तव्य और खुद से ऊपर त्याग. उनकी विरासत समय के साथ मानवता को बेहतर और सशक्त बनाती जा रही है, और मानवीय भावना की अच्छाई में विश्वास जगाती है, ताकि सभी संघर्षों को सुलझाया जा सके और दुनिया में शांति लाई जा सके।
कैसा है फिल्म का टीजर?
टीजर में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अयोध्या में होते है। शुरुआत में वो अपने राज्य में प्रवेश करते नजर आते हैं। इस दौरान उनपर फूलों की बारिश होती है। इसमें उनकी एक योद्धा के रूप में भी झलक दिखाई गई है। इसके साथ ही वनवास के कुछ पल भी डालें गए है।
जिसमें वो मां सीता और लक्ष्मण के साथ दिखाई देते हैं। लास्ट में यश के रावण वाले लुक की भी झलक दिखाई गई है। फ़ैन्स के बीच इसकी एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।
रामायण की स्टारकार्स्ट, बजट :- रामायण को नमित ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ है। जो इसे अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता ,यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।



