Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

नर्सिंग भर्ती पर फिर गरजे अंकित भट्ट—‘अनुभव ही बनेगा क्वालिटी का आधार’

Listen to this article

 

नर्सिंग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अंकित भट्ट ने एक बार फिर से नर्सिंग भर्तियों को लेकर तीखा हमला बोला है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में भी नर्सिंग भर्तियों को बिना अनुभव के संपन्न करवाया गया लेकिन उस समय कोरोना जैसी महामारी ,नर्सिंग स्टाफ की कमी, और लंबे समय से नर्सिंग भर्ती का नहीं निकलना शामिल था। लेकिन आज परिस्थितियां अलग है।अब नर्सिंग की गुणवत्ता को सुधारने के लिए अब आगामी नर्सिंग भर्ती में अनुभव के आधार पर ही भर्ती होनी चाहिए।उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा कि जब केंद्रीय भर्तियों में बिना अनुभव की शर्त के आधार पर आप आवेदन तक नहीं कर सकते तो राज्य की नौकरियों में बिना अनुभव के नौकरी कैसे दे सकते है।

आगे उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही अनुभव को प्राथमिकता दी है क्योंकि अनुभव से स्वास्थ्य क्षेत्र की गुणवत्ता में सुधार आता है।और अनुभवी लोगों पर मरीज का भी विश्वास अधिक होता है।इसलिए आगामी नर्सिंग भर्ती को अनुभव के आधार पर सम्पन्न कराया जाए।
उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल पर भी पूरा विश्वास व्यक्त किया कि वह उनकी मांग पर अमल करेंगे और नर्सिंग भर्ती को अनुभव के आधार पर सम्पन्न करवाएंगे।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!