उत्तराखंड

देहरादून में दरगाह में तोड़फोड़ और खादिम से मारपीट का आरोप, दो नामजद समेत 25 अज्ञात पर मुकदमा

Listen to this article

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र के रेंजर्स ग्राउंड स्थित दरगाह बाबा जमात शाह में कथित तौर पर घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, दरगाह के बुजुर्ग खादिम को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई और मजार को क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिस ने बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, दरगाह के खादिम मकसूद अहमद ने इस संबंध में शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को अमन स्वेडिया और सिद्धार्थ बड़ोनी अपने 20 से 25 साथियों के साथ हथौड़े और लाठी-डंडे लेकर दरगाह परिसर में जबरन घुस आए। इसके बाद परिसर में तोड़फोड़ की गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि लोगों ने मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग खादिम को कथित तौर पर बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट भी की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस घटना के जरिए क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया।

मामले में पुलिस ने अमन स्वेडिया और सिद्धार्थ बड़ोनी को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!