उत्तराखंड

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 53 इंस्पेक्टर-दारोगा और एएसआई के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले

Listen to this article

देहरादून: जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने 53 निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षक स्तर पर विनोद गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला बनाया गया है। नरेश राठौर को प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर से प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष कुंवर को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक कैंट भेजा गया है। नरेंद्र गहलावत को प्रभारी निरीक्षक डालनवाला से प्रभारी निरीक्षक मसूरी और देवेंद्र चौहान को प्रभारी निरीक्षक मसूरी से प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी बनाया गया है। प्रदीप रावत को प्रभारी निरीक्षक सहसपुर से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

उप निरीक्षक स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। मोहन सिंह को क्लेमेंटाउन से रायवाला, लोकपाल परमार को सेलाकुई से क्लेमेंटाउन, गिरीश नेगी को एसआईएस शाखा से प्रेमनगर और शैंकी कुमार को बसंत विहार से सेलाकुई भेजा गया है। मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी से सहसपुर भेजा गया है। वहीं अमित शर्मा को चौकी प्रभारी झाझरा, थाना प्रेमनगर से थानाध्यक्ष बसंत विहार की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रद्युम्न नेगी को थाना प्रेमनगर से चौकी प्रभारी झाझरा, थाना प्रेमनगर भेजा गया है। रविंद्र नेगी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैंट से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय, ओमप्रकाश को नेहरू कॉलोनी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैंट, प्रवीण सैनी को चौकी प्रभारी कुठलगेट, राजपुर से चौकी प्रभारी सभावाला, सहसपुर और अरविंद पंवार को चौकी प्रभारी सभावाला से चौकी प्रभारी कुठलगेट भेजा गया है।

आशीष कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी बाजार पटेल नगर, प्रवीन पुंडीर को चौकी प्रभारी बाजार पटेल नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर, मनमोहन नेगी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक नेहरू कॉलोनी और संजय रावत को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायवाला से वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमनगर भेजा गया है।

विनोद कुमार को थाना पटेल नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायवाला, मुकेश को वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमनगर से चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश, वैभव गुप्ता को चौकी प्रभारी कुल्हाल, विकासनगर से चौकी प्रभारी जाखन, राजपुर और सूरज कंडारी को चौकी प्रभारी जाखन से चौकी प्रभारी कुल्हाल भेजा गया है।

शैलेंद्र प्रसाद को चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश से थाना रानीपोखरी, दीपक गैरोला को चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी, कैंट से चौकी प्रभारी हर्रावाला, डोईवाला और कमलेश गौड़ को चौकी प्रभारी हर्रावाला से चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी भेजा गया है।

पुलिस लाइन, मानवाधिकार पुलिस कार्यालय और एसआईएस शाखा में भी तबादले किए गए हैं। अशोक राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी मानवाधिकार पुलिस कार्यालय और विपिन चंद्र को एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय से थाना डोईवाला भेजा गया है। जयपाल सिंह को डालनवाला से ऋषिकेश, अजय प्रकाश को विकासनगर से कैंट, रजनीश सैनी को डालनवाला से मसूरी, पंकज महिपाल को मसूरी से कैंट, मुकेश कुमार को डोईवाला से प्रेमनगर और जगमोहन को ऋषिकेश से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है।

एसएसपी ने कोतवाली नगर, डालनवाला, राजपुर और रानीपोखरी में भी पुलिस अफसरों की तैनाती बदली है। वंदना नेगी को पुलिस लाइन से सहसपुर, संयोगिता रावत को मसूरी से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय, रजनी चमोली को एसआईएस शाखा से कोतवाली नगर, शालू धारीवाल को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा, अनीता बिष्ट को डालनवाला से राजपुर, रश्मि रावत को नेहरू कॉलोनी से मसूरी और पिंकी पवार को रायपुर से रानीपोखरी भेजा गया है।

अपर उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई तबादले किए गए हैं। संदीप कुमार को मसूरी से कालसी, विनोद चमोली को पुलिस लाइन से रायवाला, योगेंद्र कुमार को रायवाला से ऋषिकेश, सर्वेश कुमार को पटेल नगर से राजपुर, बद्रीलाल को क्लेमेंटाउन से पुलिस लाइन, अरविंद कुमार को त्यूणी से सेलाकुई, दीपेंद्र रावत को सेलाकुई से त्यूणी, कमलेश लता को प्रेमनगर से सहसपुर, मनवार नेगी को प्रेमनगर से डोईवाला और सुधा बिष्ट को सहसपुर से कैंट भेजा गया है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उन्होंने बताया कि 53 निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!