उत्तराखंड

जोशीमठ के पास श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत; 17 घायल

Listen to this article

चमोली। उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के बीच शुक्रवार तड़के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जोशीमठ के समीप पैनी क्षेत्र में गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। वाहन बदरीनाथ धाम की ओर जा रहा था, तभी जोशीमठ के पास पैनी क्षेत्र में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

हादसे में गाजियाबाद निवासी महिला श्रद्धालु आरती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं, घायलों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए है।

 

ज्योर्तिमठ कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

 

चारधाम यात्रा के दौरान हुए इस हादसे के बाद प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!