उत्तराखंड

राजपुर में जुए के अड्डे पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, अमेरिकी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में संचालित एक बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए एक अमेरिकी नागरिक समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,52,870 रुपये नकद, 41 अमेरिकी डॉलर, 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस और 118 जुआ चिप्स बरामद की हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 जून को राजपुर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि राजपुर क्षेत्र में हेलीपैड के पीछे क्रिस ज्योति स्कूल जाने वाले मार्ग पर स्थित एक निजी मकान में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है।

 

सूचना पर क्षेत्राधिकारी डालनवाला नितिन लोहानी के नेतृत्व में थाना राजपुर और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर औचक छापेमारी की, जहां एक कमरे में चार टेबलों पर जुआ खेल रहे 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0-118/2026 के तहत धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

 

1. तेनजिंग निमा (51 वर्ष), ग्रुप नं. 05, हाउस नं. 82, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

 

2. तेनजिन छोगे (46 वर्ष), हाउस नं. 86, सेक्टर शाक्य, तिब्बतन कॉलोनी, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।

 

3. पेमा वन्सु (59 वर्ष), हाउस नं. 85, ग्रुप नं. 06, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

 

4. फूखु सिरिगं (51 वर्ष), कुल्हान, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

 

5. सिरीगं फुसंको (41 वर्ष), तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

 

6. तेनजिगं (53 वर्ष), तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

 

7. तासी दाण्डो (67 वर्ष), निवासी ओरेगन, यूएसए, वर्तमान पता तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

 

8. ढिले फुर्सत (42 वर्ष), हाउस नं. 18, ग्रुप नं. 02, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

 

9. श्रृंग धुन्धो (65 वर्ष), तिब्बतन कॉलोनी, नालापानी, थाना रायपुर, देहरादून।

 

10. योटीन जासू (54 वर्ष), हाउस नं. 20, ग्रुप नं. 02, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

 

11. धारगिल (65 वर्ष), हाउस नं. 92, ग्रुप नं. 01, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

 

12. धुन्डुप (56 वर्ष), हाउस नं. 54, ग्रुप नं. 04, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

 

13. गैलसिगं (47 वर्ष), तरला नागल, निकट हेलीपैड, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

 

बरामदगी

 

167 ताश की गड्डियां

 

625 डाइस

 

118 जुआ चिप्स

₹1,52,870 नकद

41 अमेरिकी डॉलर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!