उत्तराखंड

हरिद्वार में बड़ा हादसा! गन्ना ट्रक पलटा, नीचे दबीं दो कारें, चालक फरार

Listen to this article

हरिद्वार में खौफनाक मंजर: ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक के नीचे कचूमर बनीं दो कारें, बाल-बाल बचे लोग

हरिद्वार में गन्नों से भरा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी दो कारें ट्रक के नीचे दब गईं.

हरिद्वार: कनखल कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर गन्नों से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक पलट गया. हादसे में ट्रक की चपेट में आने से दो कारें उसके नीचे दब गईं. हरियाणा नंबर की कार ट्रक के नीचे पूरी तरह दब गई. गनीमत रही कि इस कार में हादसे के समय कोई सवार नहीं था. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया.

 

इस समय शुगर मिलों का पेराई सत्र शुरू हो गया है. बड़ी संख्या में किसान गन्ने की फसल लेकर शुगर मिल पहुंच रहे हैं. देर रात गन्नों से भरा एक ओवरलोड ट्रक हरिद्वार में हाईवे की सर्विस लेन से गुजर रहा था. प्रेमनगर तिराहे के पास होटल जान्हवी डेल के सामने अचानक से ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और पलट गया. हादसा होते ही ट्रक के नीचे दो कारें दब गई. दोनों कारें सर्विस लेन के बराबर में खड़ी थी. बताया गया कि हरियाणा नंबर की कार से एक परिवार रिश्तेदारी में हरिद्वार आया था.

 

हरिद्वार में गन्नों से भरा ट्रक पलटा

हादसे के समय कार सड़क किनारे खड़ी थी और उसमें कोई सवार नहीं था. पलटे ट्रक में लदे गन्नों से कार पूरी तरह ढक गई. वहीं दूसरी उत्तराखंड नंबर की कार का पिछला हिस्सा ट्रक के नीचे दब गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक नशे में था और हादसा होते ही मौके से फरार हो गया था. वहीं सूचना पर पहुंची कनखल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को खाली कराया गया. हाईवे की सर्विस लेन को सुचारू कर दिया गया है. हादसे में कारों को नुकसान पहुंचा है, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई है. हादसे की जांच की जा रही है.

-अनुज सिंह, एसएसआई-

ट्रक को हटाकर दोनों कारों को बाहर निकाला गया और सर्विस रोड को यातायात के लिए सुचारू कराया गया. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे और आसपास की सड़कों पर ओवरलोड गन्ने से भरे वाहन लगातार दौड़ रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है. इस घटना ने एक बार फिर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!