Breakingउत्तरप्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

“धामी का ‘नशा मुक्त’ मिशन HIT: SSP अजय गणपति की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 68 तस्कर ढेर”

Listen to this article

Pushkar Singh Dhami के “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान को जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू करते हुए Ajay Ganpati के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने एक माह के भीतर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग ढाई करोड़ रुपये की अवैध नशीली सामग्री बरामद करते हुए 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में कुल 55 मुकदमे दर्ज किए गए। बरामदगी के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं—
581.4 किलोग्राम गांजा, 1.058 किलोग्राम चरस, 714.96 ग्राम स्मैक, 56 नशीले इंजेक्शन और 227 नशीली गोलियां जब्त की गईं।

एसएसपी के सख्त निर्देशों पर जनपदभर में लगातार कार्रवाई जारी है, जिससे नशा तस्करों में भय का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

थाना-वार कार्रवाई का ब्यौरा:

जनपद के विभिन्न थानों में भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई—

  • जसपुर में 7 मामलों में 8 आरोपी गिरफ्तार, गांजा, स्मैक व इंजेक्शन बरामद
  • कुण्डा में 3 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, स्मैक बरामद
  • काशीपुर में 6 मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार, गांजा, चरस व स्मैक बरामद
  • आईटीआई क्षेत्र में 5 आरोपी गिरफ्तार, गांजा व स्मैक बरामद
  • बाजपुर, केलाखेड़ा, गदरपुर, दिनेशपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई
  • रुद्रपुर में सबसे बड़ी कार्रवाई—560.8 किलो गांजा, स्मैक और नशीली गोलियां बरामद
  • किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा समेत कई इलाकों में भी तस्करों पर शिकंजा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के जाल से बचाना है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान रुकने वाला नहीं है। आने वाले समय में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!