उत्तराखंड

राहुल गांधी ने अमर मेहता के परिजनों से की मुलाकात, दुख की घड़ी में साथ रहने का दिया भरोसा

Listen to this article

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। राजधानी पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले दिवंगत कांग्रेस नेता अमर मेहता के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान राहुल गांधी ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

 

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस नेता मोहन काला, कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

कांग्रेस नेता मोहन काला ने बताया कि राहुल गांधी ने अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

 

परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी मसूरी रोड स्थित एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी चुनावी रणनीति को लेकर बैठक की। इसके बाद वह बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं के साथ संवाद करेंगे, जिसमें पेपर लीक समेत युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

 

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता का गुरुवार को एक हादसे में निधन हो गया था। बन्नू स्कूल ग्राउंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान लोहे का गार्डर उनके सिर पर गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

 

अमर मेहता के निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। राहुल गांधी ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!