उत्तराखंडक्राइम

विकासनगर में स्पा सेंटर पर छापा, बिना सत्यापन काम कर रहीं 5 महिलाएं, सेंटर सील

Listen to this article

विकासनगर | दून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत शनिवार को विकासनगर में एक स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की गई। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बाजार क्षेत्र में संचालित हॉलीवुड स्पा सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में 5 महिलाएं बिना पुलिस सत्यापन के कार्य करती हुई पाई गईं। इस पर पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान की कार्रवाई की।

इसके अलावा, बिना सत्यापन के महिलाओं को काम पर रखने के आरोप में स्पा सेंटर संचालिका के खिलाफ धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया और स्पा सेंटर को बंद करा दिया गया।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि उक्त महिलाओं को बिना सत्यापन किराये पर रखने वाले भवन स्वामी के खिलाफ भी धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई है।

दून पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि वे किरायेदारों और कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!