BharatNewsFirstBreakingNewsBreakingउत्तराखंडक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने चाकू से हमला कर पिता की हत्या की, आरोपी हिरासत में

Shocking incident in Dehradun: Son kills father by attacking him with a knife; accused in custody

Listen to this article

देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की उपचार के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार 9 नवंबर को कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सहस्त्रधारा रोड स्थित चलांग कुल्हन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने पिता को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मदन राणा को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। हालांकि, उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि 35 वर्षीय नितिन राणा पुत्र मदन राणा का किसी बात को लेकर अपने पिता के साथ पारिवारिक विवाद हो गया था। इसी दौरान नितिन ने अपने पिता मदन राणा पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई कराई। पुलिस टीम ने आरोपी नितिन राणा को मौके से हिरासत में ले लिया है।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!