Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

रायपुर पुलिस की साइबर ठगों से बचाव की क्लास , बच्चों ने सीखा ठगी से बचाव का फॉर्मूला?

Listen to this article

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह निर्देश पर साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस ने आज राजकीय इंटर कॉलेज, मालदेवता में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं और अध्यापकगणों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

साथ ही, पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को यह भी बताया कि यदि कोई साइबर फ्रॉड होता है तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, जिससे समय रहते नुकसान को रोका जा सके।

जागरूकता सत्र के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पुलिस कर्मियों ने विस्तार से उत्तर दिया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने सभी को संदेश दिया —

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”, क्योंकि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता ही है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!