Breakingउत्तराखंडगढ़वालदेश-विदेशराजनीति
Trending

RituKhanduriAppeal : विधानसभा स्पीकर ने लोगों से हाथ जोड़कर की अपील

Speaker Ritu Khanduri seen appealing to the public with folded hands.

Listen to this article

RituKhanduriAppeal : विधानसभा स्पीकर ने लोगों से हाथ जोड़कर की अपील :-  गैस किल्लत की खबरों के बीच एजेंसी में लग रही लोगों की भीड़, स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने लोगों को हाथ जोड़कर समझाया. अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद से पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर लोगों में चिंता है. डीजल-पेट्रोल की कमी से आशंकित लोग पेट्रोल पंपों पर लाइन लगा रहे हैं तो गैस की कमी की चर्चा के बीच लोग गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं।

उत्तराखंड में भी ऐसा हो रहा है. हालांकि प्रधानमंत्री से लेकर राज्य सरकारें भी लोगों से पेट्रो पदार्थों की कमी नहीं होने और धैर्य रखने को कह रही हैं. लेकिन लोग नहीं मान रहे. उत्तराखंड के कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष को भी ऐसी ही स्थिति से दो-चार होना पड़ा. हालांकि स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया.  कोटद्वार में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे आमजन काफी परेशान हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतु खंडूड़ी भूषण लोगों से हाथ जोड़कर अपील करती नजर आ रही हैं.  वह लोगों से शांत रहने और घबराने की बजाय संयम बरतने की अपील कर रही हैं. ऋतु खंडूड़ी ने लोगों से कहा कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अफवाहों के कारण लोग अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर भरवाकर घरों में स्टोर कर रहे हैं, जिससे कृत्रिम संकट की स्थिति बन रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि जितनी जरूरत हो उतने ही गैस सिलेंडर लें और जमाखोरी से बचें. साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई गैस की कालाबाजारी करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ बैठक भी की जा चुकी है और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने घर-घर गैस सिलिंडर पहुंचाने का दिया निर्देश

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मंगलवार को अपने कोटद्वार स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान उन्होंने गैस वितरण व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व की भांति ही गैस सिलिंडरों का डोर-टू-डोर वितरण सुनिश्चित किया जाए।

ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. उन्होंने अधिकारियों और एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं की आवश्यकता के अनुरूप ही सिलिंडर उपलब्ध कराएं, जिससे अनावश्यक भंडारण या कमी की स्थिति उत्पन्न न हो।  उन्होंने पारदर्शिता और समयबद्ध वितरण प्रणाली पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पीएम ने आश्वस्त किया है गैस की कमी नहीं है

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है. बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समय-समय पर व्यवस्था की निगरानी करते रहें और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!