
झबरेड़ा। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट सरस्वती राज के बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।
प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम शर्मा के नेतृत्व में समस्त शिक्षिकाओं और स्टाफ ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में PTA अध्यक्ष श्री रामपाल जी तथा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य श्री रविंद्र कुमार जी (राजकीय प्राथमिक विद्यालय, झबरेड़ा) ने सक्रिय सहयोग दिया।
नई प्रवेशित बालिकाओं का स्वागत फूलमालाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच किया गया, जो संस्थान की उत्कृष्टता को दर्शाता है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम शर्मा ने बालिकाओं को संबोधित करते हूए कहा की बेटियां अगर शिक्षित होंगी तो पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होंगी अपने हको को समझेगी और भविष्य की आने वाली पीढ़ियों को भी बेटियों के शिक्षित होने का लाभ मिलेगा



