Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

“पर्यावरण की रक्षा का संकल्प — श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस”

Listen to this article

देहरादून

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा चन्द्रबनी खालसा, मोहब्बे वाला (निकट पार्क) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय धर्मपुर विधायक विनोद चमोली की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण को सुरक्षित व समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था, बल्कि लोगों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी रहा।

कार्यक्रम के संयोजक दयाराम रहे, जबकि सह-संयोजक की भूमिका अभिषेक परमार और देवेंद्र पुंडीर ने निभाई। मंडल के उपाध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट और युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष वैभव रावत का इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!