Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

सरकार तक नहीं पहुंची पुकार, अब यज्ञ-हवन के सहारे न्याय की गुहार

Listen to this article

उत्तराखंड में पिछले 26 वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे बेरोजगार डिग्रीधारक लैब तकनीशियनों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखंड के बैनर तले एकता विहार स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने के 55वें दिन आंदोलनकारियों ने सरकार की सद्बुद्धि और अपनी चार सूत्रीय मांगों के समाधान की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ, हवन एवं पूजन किया।

आंदोलनकारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने का समय मांगा था। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास कूच भी किया गया, जहां अधिकारियों ने उच्च स्तरीय बैठक कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक न तो मुख्यमंत्री से मुलाकात हो सकी और न ही कोई बैठक आयोजित हुई। इससे नाराज बेरोजगार लैब तकनीशियनों ने धरना स्थल पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि और जनहित में सकारात्मक निर्णय की कामना के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से उपेक्षित डिग्रीधारक लैब तकनीशियन अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष आशीष खाली, महासचिव मयंक राणा, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट सहित सर्वेश वशिष्ठ, गणेश गोदियाल, पंकज थुवाल, मनोज सूठा, प्रदीप जोशी, पंकज बिष्ट, प्रियंका, तरुणा जगूड़ी, डॉली पोखरियाल, चन्द्रभानु, अनूप रावत, शरद पाल, विपिन त्रिवेदी, प्रवीण परमार, कुलभूषण गुसाईं, आशुतोष सेमवाल, सुरेश थपलियाल, सिद्धार्थ कुकरेती, परमात्मा पैनियुली, दुर्गेश रमोला, धनबीर बगियाल, शैलेंद्र गौड़, गौरीशंकर, शिवपद मंडल, विपिन चंद, मुकेश सजवान, रजत नौटियाल, यमुनेश खंडूरी, विकास अवस्थी, नवनीत थपलियाल, ऋषि चंदोला सहित बड़ी संख्या में बेरोजगार डिग्रीधारक लैब तकनीशियन मौजूद रहे।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!