उत्तराखंड

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, माध्यमिक-प्राथमिक शिक्षा समेत कई पदों पर नई तैनाती

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वार्षिक स्थानांतरण सत्र-2026 के तहत शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन के आदेश के अनुसार माध्यमिक शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

विनोद प्रसाद सेमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक

 

30 जून को जारी शासनादेश के अनुसार विनोद प्रसाद सेमल्टी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं केएस रावत को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) और अपर परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

विद्यालयी शिक्षा परिषद को मिला नया सचिव

 

शासन ने विनोद कुमार ढौंडियाल को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा गोविन्द राम जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

 

नैनीताल में भी नई जिम्मेदारी

 

रणजीत सिंह नेगी को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), नैनीताल नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल के साथ-साथ लोक सेवा अधिकरण, नैनीताल का नोडल अधिकारी भी बनाया गया है।

 

शिक्षा मंत्री ने जताई उम्मीद

 

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दिए जाने से शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से विभागीय समन्वय मजबूत होगा और प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!