उत्तराखंड

उत्तराखंड में नमाज को लेकर सरकार का स्पष्ट संदेश, नियमों का करें पालन

Listen to this article

हल्द्वानी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बकरीद से पहले नमाज को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन इसे केवल तय और चिन्हित स्थानों पर ही अदा किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुले में नमाज पढ़ने से आम लोगों और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

हल्द्वानी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दिनों प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सभी धर्मों और संप्रदायों के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नमाज को लेकर सरकार का स्पष्ट रुख है कि धार्मिक गतिविधियां निर्धारित स्थानों पर ही हों, ताकि आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थानों पर नमाज पढ़ने से व्यवस्था भी बनी रहती है और किसी प्रकार का विवाद भी उत्पन्न नहीं होता।

चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सतर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक महीने के भीतर ही लगभग 20.50 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं। केदारनाथ, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटा हुआ है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा पर आने से पहले पंजीकरण अवश्य कराएं और निर्धारित व्यवस्था का पालन करें, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें आमजन और यात्रियों की सुविधा के लिए बेहद जरूरी हैं।

इसके साथ ही बिजली विभाग को भी निर्देश दिए गए कि रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली कटौती की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जाए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!