उत्तराखंड

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के कारण पूरे उत्तराखंड में तीन दिन तक राजकीय शोक रहेगा। इस अवधि के दौरान प्रदेश के सभी जनपदों में सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम रहेंगे स्थगित

राजकीय शोक की अवधि में कोई भी शासकीय मनोरंजन (Official Entertainment) कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। सभी सरकारी समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

20 मई को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पूर्व मुख्यमंत्री की अंत्येष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ संपन्न कराई जाएगी। अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!