Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटन
Trending

कोहरा साफ तो सामान्य हुआ तापमान, दो-तीन दिन में रातें होंगी और सर्द, अलाव की संख्या बढ़ाई

Listen to this article

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब परेशान कर रही हैं। उधर आने वाले दो-तीन दिनों में प्रदेश भर में रातें और सर्द होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की कमी देखने को मिलेगी। जबकि मैदानी इलाकों में सप्ताह भर में कई बार कोहरा छाने से ठंड परेशान करेगी।

क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में बदलते मौसम ने ठंड बढ़ा दी है। मैदानी इलाकों में छाए कोहरे ने अचानक ठंड बढ़ा दी थी और सामान्य तापमान में नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रविवार को कोहरा छटा तो तापमान सामान्य के पास पहुंच गया और सूखी ठंड से राहत मिली।

आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कमी के साथ 12.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इसके चलते जनजीवन प्रभावित रहा और कोहरे की वजह दृश्यता भी कम रही। जबकि रविवार को दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर रात का न्यूनतम तापमान भी 7.1 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सर्द हवाएं उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पहुंची। जिसके चलते कोहरे मात्र से शीत दिवस जैसी स्थिति बन गई। हालांकि 23 से 26 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। 27 दिसंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में छाएगा कोहरा

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कोहरा परेशानी बढ़ाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सोमवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

ठंड के मद्देनजर बढ़ाई गई अलाव की संख्या

नगर निगम की ओर से शहर में अलाव की संख्या बढ़ाई गई है। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने शहर में रैन बसेरों का निरीक्षण किया। कई जगह जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। इसके बाद उन्होंने अलाव की संख्या 50 करने के निर्देश दिए। नगर निगम की ओर से अब शहर में 50 के करीब सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए गए।

 

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!