Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेश-विदेशदेहरादून
Trending

चाँद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत , पूरा हुआ सुहागिनों का महापर्व

For the long life of her husband, the married women kept the fast of Karva Chauth today i.e. on Tuesday.

Listen to this article

देहरादून

पति की लंबी उम्र के लिए आज यानी मंगलवार को सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा। करवा माता की पूजा के बाद व्रत रखने वाली महिलाओं ने चांद का दीदार किया। चांद देखने के बाद सुहागिनों ने व्रत तोड़ा। यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है जिसमें मुख्य रूप से सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियां द्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं।

महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के करवाचौथ व्रत रखा। व्रत के दौरान महिलाओं ने चांद के दीदार से पहले ना तो अन्न का प्रयोग किया और न ही जल का।

चांद को देखकर सुहागिनों ने अर्घ्य दिया और छलनी में से चांद को देख कर चौथ माता से अपने पति की लंबी आयु की कामना की तथा परिवार जनों की सुख समृद्धि मांगी।

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने व्रत कर करवाचौथ का पूजन किया!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की पत्नी ने चाँद के दीदार कर खोला अपना व्रत।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!