Breakingउत्तरप्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेश-विदेशदेहरादूनशिक्षास्वास्थ्य
Trending

संघ प्रतिनिधिमंडल की स्वास्थ्य सचिव से मुलाक़ात, मुख्यमंत्री से भी करेंगे आभार प्रकट

Listen to this article

 

 

देहरादून

स्वास्थ्य सचिव से मिला प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल, 196 डॉक्टरों को SDACP का लाभ मिलने पर जताया आभार

शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी करेंगे मुलाक़ात

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार से भेंट की और प्रदेश के 196 चिकित्सकों को स्पेशल ड्यूटी अलाउंस फॉर क्रिटिकल पोजीशन (SDACP) का लाभ दिए जाने पर आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव डॉ. रमेश कुँवर, डॉ. तुहिन, डॉ. यशपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

संघ अध्यक्ष मनोज वर्मा और महासचिव डॉ. रमेश कुँवर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि यह निर्णय लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की दिशा में राज्य सरकार का एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य सचिव ने चिकित्सकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिस तत्परता से 196 डॉक्टरों को यह लाभ उपलब्ध कराया है, वह प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को सुदृढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर भी धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सचिव के समक्ष अन्य लंबित मांगें भी रखीं। इनमें—

  • पर्वतीय क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों को कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए 50% अतिरिक्त भत्ता प्रदान करना,
  • सुगम और दुर्गम क्षेत्रों का उचित निर्धारण,
  • चिकित्सकों की पदोन्नति हेतु नियमित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठकें आयोजित करना,
  • अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा हेतु स्थायी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करना — जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं।

संघ ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश का स्वास्थ्य तंत्र अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों को विशेष सहयोग, सुरक्षा और पदोन्नति संबंधी मुद्दों का समाधान सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!