Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

शांति भंग करने वाले टैक्सी चालकों पर मसूरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Listen to this article

मसूरी, देहरादून।

थाना कोतवाली मसूरी क्षेत्र में टैक्सी चालकों के दो गुटों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद एक बार फिर सामने आया। सवारियाँ बैठाने और गाड़ियों को रोकने को लेकर आए दिन झगड़े और विवाद की स्थिति बनने पर मसूरी पुलिस ने सख़्त कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित चालकों को पुलिस द्वारा पहले भी कई बार समझाया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे शांति व्यवस्था का उल्लंघन कर लगातार आपस में भिड़ते रहे। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कोतवाली मसूरी पुलिस ने पाँच व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने इन सभी का धारा 170 बीएनएसएस में चालान कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

अभियुक्त टैक्सी चालकों के नाम व पते इस प्रकार हैं—

  1. देवेन्द्र प्रसाद नौटियाल, पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद नौटियाल, निवासी शान्ति भवन, लण्डौर, मसूरी।
  2. महेश, पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद, निवासी शान्ति भवन, लण्डौर, मसूरी।
  3. मनीष पुण्डीर, पुत्र श्री सुरजन सिंह पुण्डीर, निवासी क्यारकुली, पोस्ट बार्लोगंज, मसूरी।
  4. मंजीत सिंह, पुत्र श्री गोबिन्द सिंह, निवासी क्यारकुली, पोस्ट बार्लोगंज, मसूरी।
  5. जगत सिंह, पुत्र स्व. प्रेम सिंह, निवासी लण्डौर चौक, मसूरी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!