Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

DAV कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेन्द्र बिष्ट का निधन: कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा और अवकाश घोषित

Listen to this article

देहरादून

राजधानी देहरादून के डीएवी (पी.जी.) कॉलेज से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह बिष्ट का सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया है। बता दे कि जितेन्द्र बिष्ट अपनी मिलनसार प्रवृत्ति, नेतृत्व क्षमता और छात्र हितों के लिए किए गए कार्यों के कारण कॉलेज परिवार और छात्र समुदाय में एक लोकप्रिय चेहरा थे।

इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे छात्र समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जितेन्द्र बिष्ट के निधन से कॉलेज परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है। उनकी स्मृति में कल दिनांक 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को महाविद्यालय परिसर में प्रातः 11:00 बजे शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान महाविद्यालय में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है, ताकि सभी छात्र-छात्राएँ और शिक्षक दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे सकें।

ऋषभ मल्होत्रा ने कहा —

“जितेन्द्र बिष्ट सिर्फ एक छात्र नेता नहीं, बल्कि हर छात्र के साथी और प्रेरणा स्रोत थे। उनका जाना हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है।”

महाविद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!