Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादूनहरिद्वार
Trending

सावधान आज से ठंड में होगा जबरदस्त इजाफा

Be careful, there will be a huge increase in cold from today

Listen to this article

उत्तराखंड में आज भी मौसम ठंडा रहने वाला है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहेगा। शुक्रवार को भी शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग की तरफ से देहरादून के साथ-साथ हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन जिलों में घना कोहना छाया रह सकता है।

इन जिलों के अलावा प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार भी नजर आ रहे हैं। जिसमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलें के कुछ हिस्से में बर्फबारी और हल्की बारिश के आसार हैं। खासकर 3500 मीटर से ऊपर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की ज्यादा संभावना है। जिसका असर प्रदेश के ओवरऑल तापमान पर देखने को मिलेगा।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल 

आने वाले दिनों में मौसम की बात करें तो 27 से 29 दिसंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। तो वहीं नए साल में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। 30 और 31 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी हो सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!