उत्तराखंडक्राइम

भगवानपुर में महंत हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, दंपति गिरफ्तार

भगवानपुर के रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास की कुल्हाड़ी से हत्या, शव नदी में बहाने का आरोप; गुमशुदगी से मर्डर तक की गुत्थी सुलझी

Listen to this article

रुड़की

भगवानपुर थाना पुलिस ने रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास की गुमशुदगी के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि एक दंपति ने कुल्हाड़ी से वार कर महंत की हत्या कर दी और रात के अंधेरे में शव को कृष्णा नदी में बहा दिया। मामले में आरोपी दंपति और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को ग्राम मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी निवासी श्याम सिंह ने कोतवाली भगवानपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास 5 फरवरी 2026 से लापता हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना भगवानपुर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान तकनीकी और स्थानीय जानकारी जुटाई, जिसमें पता चला कि गुमशुदा महंत एक महिला के संपर्क में थे, जो बागपत की रहने वाली है। मोबाइल कॉल डिटेल की जांच में यह भी सामने आया कि अंतिम बार महंत की बातचीत उसी महिला से हुई थी।

पुलिस पूछताछ में महिला और उसके पति ने खुलासा किया कि मृतक उनके पुराने परिचित थे और रिश्तेदारी के चलते उनके घर आते-जाते थे। आरोप है कि महंत द्वारा मानसिक और आर्थिक दबाव बनाए जाने से परेशान होकर महिला ने 5 फरवरी को उन्हें घर बुलाया। जहां पूर्व योजना के तहत महिला के पति ने कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए रात में अपने एक अन्य साथी की मदद से शव और मोटरसाइकिल को कृष्णा नदी में बहा दिया। वारदात को छिपाने के लिए मृतक का मोबाइल फोन, बिस्तर की चादर, गद्दा और कुछ कपड़ों को आग लगाकर नष्ट करने का प्रयास भी किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही नदी में शव और अन्य साक्ष्यों की तलाश के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!