Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

12 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बदली जिम्मेदारियां; शेखर सुआल की देहरादून नगर में एंट्री

Listen to this article

उत्तराखंड पुलिस विभाग में शासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, टिहरी और अल्मोड़ा समेत कई जिलों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। शासन की ओर से अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून बनाया गया है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी नैनीताल मनोज कत्याल को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में उपसेनानायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरवंश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी नैनीताल बनाया गया है।

शेखर चंद्र सुआल को देहरादून नगर की जिम्मेदारी

तबादला सूची में अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार शेखर चंद्र सुआल को अब अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून नगर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरिद्वार देहात में जिम्मेदारी संभालने के दौरान पुलिसिंग के अनुभव और फील्ड स्तर पर काम करने की उनकी कार्यशैली को देखते हुए देहरादून नगर में उनकी तैनाती को अहम माना जा रहा है।

शेखर चंद्र सुआल की कार्यशैली में फील्ड पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी और पुलिसकर्मियों के साथ बेहतर समन्वय को प्रमुखता दी जाती रही है। ऐसे में राजधानी देहरादून के व्यस्त और संवेदनशील शहरी क्षेत्र में उनकी तैनाती से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन से जुड़े मामलों में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद की जा रही है। देहरादून नगर की जिम्मेदारी निश्चित तौर पर उनके लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती होगी, जहां अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था और आम जनता के साथ पुलिस के बेहतर समन्वय पर भी विशेष नजर रहेगी।

इन अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं पुलिस अधीक्षक सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखंड नैनीताल राजेश कुमार भट्ट को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। 31वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक मिथिलेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखंड नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण बनाया गया है, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!