Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालपर्यटन
Trending

UttarakhandWeatherForecast : प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी तो पहाड़ों में बारिश की संभावना, इन जिलों में अलर्ट जारी

The Meteorological Department has issued a forecast of thunder, lightning, light rain and snowfall in these three districts.

Listen to this article

UttarakhandWeatherForecast : प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी तो पहाड़ों में बारिश की संभावना, इन जिलों में अलर्ट जारी :-  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में अलग दिखाई दे रहा है। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ने लगी है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिन तक मेघ गर्जन के साथ उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली के ऊपरी हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे मौसम सर्द रहेगा।

फिलहाल बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी जारी रहने से तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। सोमवार 9 मार्च को राज्य के तीन पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में मौसम खराब रहेगा।

मौसम विभाग ने इन तीन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जारी की है। आज मौसम का दायरा बढ़ गया है यानी पहाड़ों पर 4000 हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी, बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का दायरा नीचे की ओर खिसक गया है।

सीधे शब्दों में कहें तो ठंड का असर नीचे खिसक आया है। आज 9 मार्च सोमवार को मौसम का अलर्ट 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए किया गया है। पहाड़ों की चोटियों और ट्रैकिंग वाले रास्तों पर आज का मौसम चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

 

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!