Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार की सख्ती, शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Listen to this article

देहरादून

नगर निगम देहरादून द्वारा शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान, कर अधीक्षक (TS) धर्मेश पैन्यूली, राजेश नैथानी, संबंधित CSI/SI तथा QRT टीम शामिल रही।

अभियान के तहत रिंग रोड से जोगीवाला क्षेत्र तक निरीक्षण करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 चालान किए गए और ₹1500 का अर्थदंड वसूला गया। इसके साथ ही सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पड़े निर्माण मलबे को हटाने के लिए आवश्यक संसाधन लगाए गए तथा संबंधित लोगों को भविष्य में निर्धारित नियमों के अनुसार मलबे का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

वहीं भूमि अनुभाग द्वारा मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 चालान किए गए और ₹24,800 की नगद वसूली की गई। अभियान के दौरान शहर में लगे 115 अवैध बैनर और पोस्टर भी हटाए गए।

इसके अतिरिक्त QRT टीम द्वारा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और अजबपुर क्षेत्र में अतिक्रमण करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 15 चालान किए गए और ₹7,900 का अर्थदंड लगाया गया।

अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार ने संयुक्त टीम को निर्देश दिए कि नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का C&D वेस्ट डालने, अवैध होर्डिंग लगाने, अतिक्रमण करने या गंदगी फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार नोटिस और चालान की कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि निर्माण संबंधी मलबा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं और अतिक्रमण से बचें। प्रशासन ने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित शहर के निर्माण में जनसहभागिता बेहद आवश्यक है और नगर निगम इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!